धरमजयगढ़

मुख्य मार्ग पर दिन दहाड़े भवन बनाकर किया जा रहा अतिक्रमण, स्थगन के बाद भी नहीं रुक रहा निर्माण कार्य 

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल, हाटी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

मुख्य मार्ग पर दिन दहाड़े भवन बनाकर किया जा रहा अतिक्रमण, स्थगन के बाद भी नहीं रुक रहा निर्माण कार्य 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ राजस्व क्षेत्र में अवैध बेजाकब्ज़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आय दिन कही ना कही से शासकीय भूमि पर बेजाकब्ज़ा करने की खबरें शामने आते रहती है।  जिसपर विभागीय अधिकारीयों क्या कार्यवाही करते है समझ से परे हैं। हाल ही में धरमजयगढ़ में हो रहे बेजाकब्ज़ा की खबर चारों और चर्चा की विषय बना हुआ है जिसपर क्या कार्यवाही हुई किसी को कुछ पता नहीं। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ की हाटी-पुरुँगा मुख्य सडक पर भवन निर्माण कर बेजाकब्ज़ा किया जा रहा है।
कई दिनों पहले ग्रामीणों द्वारा इस बेजाकब्ज़ा की शिकायत की गयी थी जिसपर पटवारी के प्रतिवेदन पर तहसील के प्रभारी तहसीलदार द्वारा कार्य पर रोक लगाया गया था। पर बीते कई दिनों से कार्य को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया, जिसकी खबर किसी अधिकारी कर्मचारी को नहीं है। सोचने क बात यह है कि मुख्य चौक पर हो रहे अतिक्रमण पर क्षेत्र के पटवारी की नज़र क्यों नहीं पर रही…?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!