
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *29 नवंबर, रायगढ़* । पुसौर पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम तेतला स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
घटना की शिकायत ग्राम कोड़ातराई निवासी विकास कुमार गुप्ता ने 22 सितंबर 2024 को पुसौर थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौटे थे। अगली सुबह दुकान पहुंचे तो पाया कि शटर टूटा हुआ है। दुकान से दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मिठाइयां, 10,000 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए 3-4 संदिग्ध दिखाई दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।




