मुख्य समाचार

महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता* *नाबार्ड के मार्ग दर्शन में जनमित्रम् के सहयोग अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल ग्रहण परियोजना क्षेत्र में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, महिला, एवं क्षेत्र के शिक्षिका हुऐ सम्मानित*

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

*महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता*

*नाबार्ड के मार्ग दर्शन में जनमित्रम् के सहयोग अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल ग्रहण परियोजना क्षेत्र में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, महिला, एवं क्षेत्र के शिक्षिका हुऐ सम्मानित*

संतोष बीसी की लेख
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ जिले में संचालित जल ग्रहण परियोजना क्षेत्र में तेदुमुढी में नाबार्ड के मार्ग दर्शन में महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्रायक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 15 से 20गावं के आंगन बाड़ी कार्यकर्ता स्कूल के शिक्षिका जो खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी भिन्न भिन्न सहभागिता निभा रहे हैं जिसका चयन गांव के जन प्रतिनिधि मंडल के द्वारा किया गया जिसमें विद्यालय में कार्यरत समस्त महिला शिक्षिकाओं कार्यालयीन महिला कर्मियों को उनके किए जा रहे कार्यों को दृष्टि करते हुए सम्मान किया गया।संस्था के प्रभारी परियोजना समन्वयक जीवन लाल भगत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ सहित उपहार प्रदान कर के उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनमित्रम् कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यक्षेत्र मे बेहतरीन रूप से शिक्षकीय कार्य को प्रभावशाली बनाने साथ ही निरंतर रूप से छात्राओं एवं विद्यालय के हित में कार्य करने की बात कही। नारियों के सम्मान की बात कहते हुए कहा कि ; हर निजी व सार्वजनिक मंच सहित भारतीय संस्कृति में महिला सदैव सम्माननीय रही हैं एवं सामाजिक राष्ट्रीय स्तर पर इनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया जाता है जिसके बाद रायगढ़ जिले के DDM मिलियोर बडा जी ने भिन्न-भिन्न संस्था में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया एवं कहा ही महिला सदैव से सम्मानित रही हैं।
पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी की भूमिका भी भलीभांति निभाते रहे हैं।इतिहास के पन्नो में ऐसे कई महिलाओं ने कार्यों के आधार पर सशक्त हस्ताक्षर किए हैं एवं आज लोगों के मध्य अमर हैं एवं हमारे लिए प्रेरणादाई स्रोत हैं। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाओं ने अपने अनुभवों को छात्राओं शिक्षकों के मध्य साझा किया जिससे छात्राओं में जागरूकता की भावना विकसित हुई। जिसके पश्चात डॉ मुकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम महिला विशेष सम्मान के रूप में 56 विशिष्ट तरह की पुरस्कार दिया गया है का संचालन कृपाल सिंह सिदार ने करते हुए छात्राओं को शिक्षा के मार्ग पर चलकर बेहतरीन कार्य करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ पालक गण शामिल रहे। एवं गांव के महिला समुह बीडीसी, सरपंच उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!