मुख्य समाचार
चैन स्नैचिंग मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.70 लाख की 2 सोने की चेन और 2 बाइक जप्त
छत्तीसगढ़, रायगढ़

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
चैन स्नैचिंग मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.70 लाख की 2 सोने की चेन और 2 बाइक जप्त
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *रायगढ़ 29 मई, 2025*- रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिट्ठूमुड़ा निवासी पुजारी राम (75 वर्ष) से लूट की वारदात में जूटमिल पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। घटना 25-26 मई की रात्रि की है, जब दो अज्ञात युवकों ने पुजारी राम के घर के बाहर से उनके गले से दो सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने 26 मई को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 304(2) भादवि के तहत मामला कायम किया गया।




