मुख्य समाचार
छाल थाना प्रभारी ने की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल कबाड़ जब्त
की दा,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
छाल थाना प्रभारी ने की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल कबाड़ जब्त
● *छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल कबाड़ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
*रायगढ़, 31 मई*। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन समेत लाखों रुपए का स्क्रैप जब्त किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई, जिसमें दो आरोपी चालकों को हिरासत में लिया गया है।
थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सूचना मिली थी कि दो वाहन—एक टाटा 407 और एक स्वराज माजदा—में अवैध कबाड़ लोड कर हाटी मुख्य मार्ग होते हुए छाल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए आज दोपहर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक मदन पाटले व उनकी टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। जांच के दौरान टाटा 407 वाहन क्रमांक CG 10 AL 4843 और स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 12 AZ 3191 में भारी मात्रा में लोहा, टीन व अन्य स्क्रैप सामग्री लोड पाई गई।




