मुख्य समाचार
फरार वारंटियों पर छाल पुलिस की तड़के दबिश, 19 फरार वारंटियों को गिरफ्तार
छत्तीसगढ़, रायगढ़,छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
विशेष अभियान : फरार वारंटियों पर छाल पुलिस की तड़के दबिश, 19 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *रायगढ़, 08 जून* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार 8 जून को फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में भोर में छाल पुलिस ने छाल, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई, जिसमें कुल 19 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।




