मुख्य समाचार

जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव

 

रायगढ़, 21 जून 2025: रिपोर्ट संतोष कुमार बिशी
जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
इस कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षिका सुश्री साक्षी मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न योग मुद्राओं और आसनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। योग अभ्यास के दौरान उन्होंने प्रत्येक मुद्रा के लाभ, महत्व और प्रभाव को विस्तार से समझाया, जिससे विद्यार्थियों को न केवल योग करने का तरीका बल्कि उसका उद्देश्य भी स्पष्ट रूप से ज्ञात हुआ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के माननीय प्राचार्य श्री श्रीकांत शुक्ला जी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में योग के दैनिक जीवन में महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और संतुलन का भी स्रोत है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
इस आयोजन का सफल और अनुशासित संचालन विद्यालय अकादमिक निदेशक श्री नीरज सर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का समापन
नीरज पोद्दार जी के संदेश
“योग से ही होगा” के साथ हुआ, जिसने सभी को एक सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित किया।
आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सिर्फ योग ही आपको निरोग बना कर रखेगा।
यह आयोजन विद्यालय के समग्र विकास और विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!