मुख्य समाचार
पड़ोसी की धोखाधड़ी उजागर, पड़ोसी के ट्रेलर नम्बर से वाहन चला रहा था आरोपी
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कोतरारोड़ पुलिस ने की पड़ोसी की धोखाधड़ी उजागर, पड़ोसी के ट्रेलर नम्बर से वाहन चला रहा था आरोपी
पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *रायगढ़, 25 जुलाई 2025*- ट्रेलर वाहन के नंबर की जालसाजी कर छलपूर्वक संचालन करने के एक मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई ट्रांसपोटर द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि उसका पड़ोसी अनूप तिवारी ने बिना अनुमति और जानकारी के उसके ट्रेलर का रजिस्ट्रेशन नम्बर इस्तेमाल किया।




