
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
एन.एच.एम. कर्मचारियों ने दी चेतावनी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
जय जोहार इंडिया TV न्यूज, डेस्क खबर-
*पांच सहमति मांगों पर नहीं हुआ अब तक अमल*
*अबकी बार आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद*
*मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पर भी नहीं बनी बात, 155 से अधिक बार ज्ञापन दिया जा चुका है*
31 जुलाई 2025, छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ने आज अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। यह निर्णय 30 जुलाई को आयोजित प्रांतीय बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने की।




