मुख्य समाचार
आधारशिला रखना सराहनीय लेकिन उपलब्धि को बढ़ाकर बताना राज्य सरकार का युवाओं को गुमराह करना है- प्रिंकल दास
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
आधारशिला रखना सराहनीय लेकिन उपलब्धि को बढ़ाकर बताना राज्य सरकार का युवाओं को गुमराह करना है- प्रिंकल दास
जय जोहार इंडिया TV न्यूज, डेस्क खबर-
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष,आर टी आई कार्यकर्ता,और दृष्टिकोण संस्था के प्रमुख प्रिंकल दास ने वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओम प्रकाश चौधरी के ट्वीट पर पलटवार किया

कहा कि आदरणीय ओपी भैया जैसा कि आपने कहा लेकिन मुझे तो यह अतिरंजना प्रदेश कि सायं सरकार का राजनीतिक प्रचार लगता है उन्होंने पंक्ति वार योजनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी प्रिंकल दास ने बताया कि
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)
“स्थापना” का दावा गलत; यह केवल मंजूरी है, न कि निर्माण या संचालन।
वास्तविक स्थापना में 2-5 वर्ष लग सकते हैं, और इसका श्रेय केंद्र सरकार (टेक्सटाइल मंत्रालय) को भी जाता है। यह युवाओं की अपेक्षाओं को बढ़ावा देता है वो भी बिना ठोस आधार के।
नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU)
आधारशिला रखना “स्थापना” नहीं; यह प्रारंभिक कदम है। दावा अतिरंजित, क्योंकि कैंपस अभी अस्तित्व में नहीं। अपराध न्याय में योगदान सराहनीय, लेकिन उपलब्धि को बढ़ा-चढ़ाकर बताना भ्रामक।




