मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाडे को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सैंधवा में सम्पन्न हुई

मध्यप्रदेश

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाडे को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सैंधवा में सम्पन्न हुई

संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता, संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाली पार्टी है अतः केंद्र व प्रदेश की सरकार ऐसी योजनाए बनाती है जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे।
वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमे स्वच्छता, रक्तदान व स्वास्थ शिविर, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, नमो मैराथन आदि अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे जिन्हें जमीनी स्तर पर उतारकर कार्यक्रमो को सफल बनाने का आवाहन किया।

इस दौरान लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी व पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने चुनोतियों से लड़ने व विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम को आमजनो के बीच ले जाकर उनका पर्दाफाश करने का आवाहन किया।
सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक विकास आर्य, आत्मनिर्भर भारत के जिला प्रभारी भागीरथ कुशवाह एवं सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के जिला प्रभारी अजय कानूनगो ने भी कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल व एस वीरास्वामी, पूर्व विधायक दिवान सिंह पटेल व चंद्रभागा किराड़े, जिला जनपद अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, मोहन जोशी, जया शर्मा, भगवतीप्रसाद शिंदे, महामन्त्री अनूप मिश्रा व विक्रम चौहान मंचासीन रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!