मुख्य समाचार

पीएम श्री हाई स्कूल बड़वानी में 91 विद्यार्थियों को राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद द्वारा वितरित की गई साइकिल

मध्यप्रदेश

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

पीएम श्री हाई स्कूल बड़वानी में 91 विद्यार्थियों को राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद द्वारा वितरित की गई साइकिल

संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश

9644642595//

9644642505

पीएम श्री हाई स्कूल बड़वानी में 91 विद्यार्थियों को राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद द्वारा वितरित की गई साइकिल

बड़वानी 12 सितंबर 2025/पीएम श्री हाई स्कूल बड़वानी में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा कक्षा नवी में अध्यनरत 91 विद्यार्थियों को शासन की योजनान्तर्गत निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

 इस दौरान सांसद द्वय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार की बाधा ना आए इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र ऐसे विद्यार्थी जिनका घर शाला से 3 किलोमीटर दूरी पर है, उन्हे शासन की योजनान्तर्गत निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है । अतः अब विद्यार्थियों की जवाबदारी है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने देश, प्रदेश एवं माता-पिता का नाम रोशन करें।
     कार्यक्रम में जनपद पंचायत ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह अवास्या, पाटी अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, बड़वानी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पप्पू पटेल, जनपद पंचायत बड़वानी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भूपेंद्र गोयल, सांसद प्रतिनिधि श्री मिथुन यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, संस्था प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा एवं शाला के शिक्षण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!