मुख्य समाचार
नशीली इंजेक्शन बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 23 नग नशीली इंजेक्शन और बिक्री रकम जप्त
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
● *ढिमरापुर में नशीली इंजेक्शन बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 23 नग नशीली इंजेक्शन और बिक्री रकम जप्त*
● *आरोपी युवक के पिता और इंजेक्शन सप्लायर को भी पुलिस ने बनाया आरोपी, आरोपियों पर जेजे एक्ट की कार्रवाई*
जय जोहार इंडिया TV न्यूज*रायगढ़, 20 सितंबर* । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर पर कोतवाली पुलिस ने 19 सितंबर को ढिमरापुर क्षेत्र में कार्रवाई कर नशे का कारोबार करने वाले युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती ढिमरापुर निवासी मोहम्मद जैकी खान अपने घर पर नशीली बुट्रम इंजेक्शन रखकर युवकों को नशे के रूप में बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई ऐनु देवांगन व हमराह स्टाफ के साथ मकान की घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान मकान के सामने मौजूद 3-4 नाबालिग लड़के पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि अंदर बैठे युवक ने अपना नाम मोहम्मद जैकी खान पिता मोहम्मद फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर बताया।




