मुख्य समाचार
ठाकुरदेव पब्लिक स्कूल के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण लोकार्पण कार्य क्रम में राठिया समाज के दिग्गजों का जमावड़ा
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ठाकुरदेव पब्लिक स्कूल के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण
लोकार्पण कार्य क्रम में राठिया समाज के दिग्गजों का जमावड़ा
जय जोहार इंडिया TV,
शिक्षा बिना जीवन अधूरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता- सांसद राधेश्याम राठिया

जीवन के लिए शिक्षा जरूरी पर स्वास्थ्य की सुरक्षा भी जरूरी- विधायक लालजीत राठिया

आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर नशा पान से दूर रखें – विधायक फूलसिंह राठिया

गहिरा गुरू के मार्ग में चलकर एक मुट्ठी चांवल रोज करें दान-पूर्व विधायक हृदयराम राठिया

राठिया समाज के द्वारा ठाकुरदेव ट्रस्ट का संचालन चंद्रशेखरपुर (ऐड़ू) में किया जाता है। जिसके द्वारा आदिवासी परंपरा, संस्कृति, सभ्यता के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षा को बढ़ावा देकर आसपास के गरीब वर्ग के बच्चों को जवाहर नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष, सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से ठाकुरदेव पब्लिक स्कूल चलाया जा रहा है। जिसकी अपनी भवन देऊरमार धरमजयगढ़ में निर्माण कर दिनाँक 27/12/2025 को लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके मुख्य अभ्यागत श्री राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा क्षेत्र रायगढ, अध्यक्षता श्री तेजराम राठिया (जमीनदाता) देउरमार, अतिविशष्ट अतिथि द्वय श्री लालजीत सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़, श्री फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर, विशिष्ट अतिथि श्री दुर्गाप्रसाद राठिया अध्यक्ष राठिया समाज, श्री सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री, श्री हृदय राम राठिया पूर्व विधायक लैलूंगा, श्री तारासिंह राठिया पूर्व अध्यक्ष अजजा आयोग, चंद्रमणी राठिया अध्यक्ष RKVS, श्री जनक राम राठिया सचिव ठाकुरदेव ट्रस्ट, श्रीमती राम कुमारी राठिया, अध्यक्ष, जनपद पंचायत खरसिया, श्रीमती बिजमोती राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा, श्री लीनव राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत धरमजयगढ़,श्रीमती रजनी राठिया, सदस्य जिला पंचायत सदस्य रायगढ़,श्रीमती रेणुका राठिया, सदस्य जिला -पंचायत कोरबा, श्रीमती ममता राठिया सरपंच ग्रा. पं. देउरमार, एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं समाज प्रमुख के आतिथ्य में सम्पन्न हुभा।
अतिथियों का पारंपरिक नृत्य करमा के साथ स्वागत कर मंच तक लाया गया । तत्पश्चात ठाकुरदेव का पूजन कर नवीन भवन का पूजन पश्चात फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।

अतिथियों को मंचासीन कर ठाकुरदेव ट्रस्ट के बैगा समूह द्वारा पीले चावल से तिलक लगाकर और पीला गमछा से पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात डोंगाभौना के बालिकाओं द्वारा सुआ नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया गया ।

उद्बोधन में सर्वप्रथम श्री जनक राम राठिया सचिव ठाकुरदेव ट्रस्ट चंद्रशेखरपुर (ऐड़ू) ने स्वागत भाषण करते हुए समाजिक एकता हेतु ट्रस्ट की गतिविधि और विद्यालय की कल्पना पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम राठिया ने कहा- शिक्षा के बिना जीवन अधूरा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता, उन्होंने स्कूल के चहुंमुखी विकास के लिए 15,0000 रु. का सहयोग सांसद मद से दिये जाने व खेल मैदान बनाने हेतु प्रयास करने की घोषणा की ।

कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि श्री लालजीत सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़ ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, जीवन के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण, पर स्वास्थ्य की सुरक्षा भी जरूरी।

उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से भविष्य में अस्पताल बनाने का भी सलाह दिया और प्रबंधन के लिए 10,0000 रु. का सामुदायिक भवन देने की घोषणा की। अति विशिष्ट अतिधि श्री फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर ने भी सभा को संबोधित किया, उन्होंने आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर नशापान से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अध्ययन रत बच्चों के लिए ड्रेस प्रदान करने की घोषणा की। पूर्व विधायक लैलूंगा श्री हृदयराम राठिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन के लिए समाज के लोगों को प्रतिदिन एक मुट्ठी चावल देकर आगे बढ़ाना चाहिए इसके लिए उन्होंने गहिरा गुरु का उदाहरण पेश किया ।

सभा को राठिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद राठिया ने भी संबोधित किया। कायकर्म में डॉ विक्रम राठिया ने विद्यालय के लिए दस नग पंखे की घोषणा की।
इस अवसर पर पेटी मास्टर के रूप में विख्यात स्व. त्रिभुवन सिंह राठिया गौंटिया कटाईपाली की स्मृति में उनकी पुत्री श्रीमती बिमला राठिया, पुत्र भानू प्रताप राठिया, पुत्री रूपमणी राठिया व पुत्र रघुनन्दन राठिया ने बोरखनन कर नलजल बनवाने की घोषणा की ।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों आए समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिसमें, रामकुमार राठिया बैगा डोंगाभौना, राजाराम राठिया, ग्राम पटेल डोंगाभौना, टिकेश्वर राठिया सरपंच प्रतिनिधि देउरमार, रेशमलाल राठिया पूर्वसरपंच सिंघीझाप, भगतराम राठिया सरपंच बोजिया, श्यामकुमार राठिया सरपंच बोकरामुड़ा, दौलतराम राठिया सरपंच नवापारा टेण्डा, मुकेश राठिया सरपंच कोटमेर, सरपंच केवाली, मानसिंह राठिया केंद्रीय सचिव राठिया समाज, रामप्रसाद राठिया संभागीय अध्यक्ष, डा. सुरेश राठिया सचिव RKVS, मनमोहन सिंह राठिया उपाध्यक्ष, बीरसिंह राठिया, सुकलाल राठिया, समुंदरसिंह राठिया उपाध्यक्ष, रामलाल रठिया मंडल अध्यक्ष, इंजी. गजाराम राठिया, रुकमनी राठिया, सूरजमती राठिया, चित्रा राठिया टीकाराम राठिया, जय कृष्ण राठिया, रामलाल राठिया, अनुज राठिया, जहान सिंह राठिया, कंवलसिंह राठिया, राजेश राठिया, सुकदेव राठिया, रामधन राठिया, अभिमन्यु राठिया, परमानंद पटेल प्राचार्य, राजीव गुप्ता, रमेश अग्रवाल, जोतराम राठिया, जमर सिंह राठिया, बिसेश्वर प्रसाद राठिया, मदन सिंह राठिया, भीमाधर राठिया, केशव राठिया बैगा लछन राठिया बैगा, धरम राठिया बैगा, बीरसिह राठिया बैगा, श्यामसुंदर राठिया, शीतल राठिया बैगा, महेश राम राठिया सहित आसपास के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और बच्चे उपस्थित थे ।
अंत में विशिष्ट अतिथि श्रीमती कांति राठिया सदस्य जनपद पंचायत धरमजयगढ़ ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अभ्यागतों , गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता द्वय दुबराज राठिया और बाबूलाल राठिया ने किया ।।




