मुख्य समाचार

विकास या विनाश? धरमजयगढ़ में 4 किमी सड़क बनाने के फेर में 15 किमी पुरानी सड़क हुई बदहाल

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

विकास या विनाश? धरमजयगढ़ में 4 किमी सड़क बनाने के फेर में 15 किमी पुरानी सड़क हुई बदहाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज धरमजयगढ़ (रायगढ़): रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक से विकास के नाम पर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

यहाँ ग्राम पंचायत खर्रा से बांसाझार तक नई सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इस निर्माण की प्रक्रिया ने ग्रामीणों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

 

भारी वाहनों की धमाचौकड़ी से उखड़ी सड़क

​ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग  4 किलोमीटर की नई सड़क बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा क्षमता से अधिक लोड वाले हाईवा और भारी वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।
इन भारी वाहनों के अंधाधुंध आवागमन के कारण खर्रा-बांसाझार मार्ग से जुड़ी आमापाली से बोजिया मुख्य मार्ग लगभग 15 किलोमीटर की बनी-बनाई प्रधानमंत्री सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
मुख्य बिंदु:
  • निर्माण का दायरा: ग्राम पंचायत खर्रा से बांसाझार लगभग (4 किमी)।
  • प्रभावित क्षेत्र: भारी लोडिंग के कारण आमापाली से खर्रा आस-पास की लगभग 15 किमी सड़क जर्जर।
  • ग्रामीणों की समस्या: सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन खतरनाक हो गया है। धूल और उखड़ी गिट्टियों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होने की संभावना ।
  • लापरवाही: निर्माणाधीन एजेंसी द्वारा तय मानकों को ताक पर रखकर भारी वाहन दौड़ाए जा रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत विभाग से की है, लेकिन निर्माण एजेंसी पर कोई लगाम नहीं कसी जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुरानी सड़क की मरम्मत नहीं की गई और भारी वाहनों की लोडिंग नियंत्रित नहीं हुई, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

“एक तरफ शासन करोड़ों खर्च कर सड़क बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार की लापरवाही से पुरानी अच्छी सड़कें भी बर्बाद हो रही हैं। यह जनता के पैसे की सीधी बर्बादी है।”स्थानीय ग्रामीण

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!