हाटी में गूंजा सनातन का जयघोष
विराट हिन्दू समागम का आयोजन
छाल : हाटी में सनातन संस्कृति प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रायगढ़ जिले के हाटी में भव्य ‘विराट हिन्दू समागम’ का आयोजन किया गया जिसमें धर्म प्रेमियों का महाकुंभ देखने को मिला । मुख्य वक्ता के रूप सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सोलंकी, सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू पंच परिवर्तन और संघ शताब्दी के संबंध में अपने विषय रखी साथ ही उन्होंने हिंद परिवार की जीवनी शैली ,पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, और अध्यात्म विषयों पर अपने विचार रखी। कार्यक्रम में वक्ता प्रकाश शर्मा सामाजिक समरसता संयोजक रायगढ़ के द्वारा अपने विषय में भारत की गौरव शाली इतिहास, और हिन्दू जीवनशैली पर गहन विचार रखा, उक्त कार्यक्रम में जहां राम आए है के गीत पर नृत्य, और झांकी का अद्भुत दृश्य लोगों का मन मोह लिया। उक्त मंच पर मुख्य वक्ता के साथ बाला राम राठिया, मुरारी लाल अग्रवाल, पतंग राठिया, अशोक दास महंत, दुलारी बाई सरपंच मंचासीन थे ।
हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया मुख्य वक्ता जो स्वयं कथक नर्तक है जो चक्रधर समारोह में कार्यक्रम दे चुकी है बच्चो के अनुरोध पर बच्चो के साथ छत्तीसगढ़ी नृत्य हमर छत्तीसगढ़ गीत पर अपना नृत्य भी प्रस्तुत की उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बुधराम अग्रवाल, उमेद सिंह राठिया, सिया अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डिप्टी रेंजर मरकाम, डोल पटेल, रजनी राठिया, समुद्र पटेल, रवि पटेल और सैकड़ों सनातनी हिंदू उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन लालू ठाकुर ने किया।