मुख्य समाचार

अवैध कबाड़ साम्राज्य पर पुलिस का प्रहार रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 4.90 करोड़ का कबाड़ जब्त, 17 व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

अवैध कबाड़ साम्राज्य पर पुलिस का प्रहार
रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 4.90 करोड़ का कबाड़ जब्त, 17 व्यक्ति गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने अवैध कबाड़ के काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले भर में एक साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।”
रायगढ़ पुलिस की भारी भरकम टीम ने आज तड़के सुबह से लाखा, पूंजीपथरा, पुसौर और खरसिया समेत 24 गोदामों पर एक साथ धावा बोला।
इस रेड में 14 वाहन (हाइवा, ट्रक, माजदा) और 120 टन से अधिक अवैध कबाड़ बरामद किया गया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 4 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
कबाड़ में गाड़ियों के पार्ट्स, लोहे के पाइप, सरिया, एंगल और गैस सिलेंडर के साथ हाइड्रोलिक मशीनें भी मिली हैं।

*एएसपी अनिल कुमार सोनी* ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस बड़ी कार्रवाई से जिले के कबाड़ माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इन आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!