मुख्य समाचार
गणतंत्र दिवस पर शिक्षा विभाग का गौरव व्याख्याता राजीव गुप्ता और सहायक शिक्षक निरंजन पटेल सम्मानित
छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर शिक्षा विभाग का गौरव व्याख्याता राजीव गुप्ता और सहायक शिक्षक निरंजन पटेल सम्मानित
रायगढ़ : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में धरमजयगढ़ ब्लॉक से शिक्षा विभाग के दो समर्पित शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षक रामविचार नेताम मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के हाथों सम्मानित हुए ।

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ विकास खंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी में राजीव गुप्ता व्याख्याता के पद पर पदस्थ है उन्होंने प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निर्वहन करते हुए विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप मे विकसित किया है। उनके प्रयास से विद्यालय की सभी कक्षाएं डिजिटल बोर्ड से सुसज्जित हैं। विद्यालय में बहुत सुंदर शैक्षणिक वातावरण बना हुआ है हरियाली और उद्यानिकी, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण वहां की विशेषता है। बच्चों में अनुशासन और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु सतत् प्रयास करते हुए उच्च अधिकारियों के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा, एवं मोटोवेशन कक्षाओं का आयोजन कर प्रोत्साहित करते हैं।





