मुख्य समाचार

जल, जंगल और जमीन के रक्षक वीर तेलंगा खड़िया की जयंती आज, श्रद्धासुमन अर्पित

छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

जल, जंगल और जमीन के रक्षक वीर तेलंगा खड़िया की जयंती आज, श्रद्धासुमन अर्पित

वीर शहीद तेलंगा खड़िया जयंती 

आज पूरा देश और विशेष रूप से झारखंड, महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अस्मिता के रक्षक वीर तेलंगा खड़िया जी की जयंती मना रहा है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले इस वीर नायक को आज विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नमन किया जा रहा है।
महेन्द्र सिदार मुडू के पूरे परिवार न घर के आंगन में किया आज नमन
महेन्द्र सिदार मुडू के पूरे परिवार ने घर के आंगन में किया आज नमन
9 फरवरी, 1806 को गुमला के मुर्गू गांव में जन्मे तेलंगा खड़िया का नाम भारतीय स्वाधीनता इतिहास में स्वर्णाक्षर में दर्ज है। आज उनकी जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव समेत राजधानी रांची में कई श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अदम्य साहस की कहानी: तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और जमींदारी प्रथा के खिलाफ बिगुल फूंका था। उन्होंने ‘जोड़ी पंचायत’ का गठन कर ग्रामीणों को सैन्य प्रशिक्षण दिया।
शहादत को नमन: वर्ष 1880 में धोखे से उनकी हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनके द्वारा जलाई गई क्रांति की मशाल आज भी झारखंड के साथ पूरे भारत के जनमानस में जीवित है।

 

“आज के दिन झारखंड के साथ पूरे देश में  और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  उनके जीवन से प्रेरणा लेने और अपनी संस्कृति व भूमि की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। तेलंगा खड़िया सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक हैं।”
झारखंड की माटी के इस वीर सपूत को हमारा शत-शत नमन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!