मुख्य समाचार
कलेक्टर ने जिले के सुदूर वनांचल धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम छाल में शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
हर घर अन्न, हर चेहरे पर मुस्कान’ के संकल्प को साकार करने आयोजित हो रहा चावल उत्सव

चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन
‘हर घर अन्न, हर चेहरे पर मुस्कान’ के संकल्प को साकार करने आयोजित हो रहा चावल उत्सव
कलेक्टर ने जिले के सुदूर वनांचल धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम छाल में शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की ली जानकारी, समस्याओं के तत्काल समाधान के दिए निर्देश
रायगढ़, 20 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के ‘हर घर अन्न, हर चेहरे पर मुस्कान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, वितरण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना तथा हितग्राहियों के बीच शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।
इसी कड़ी में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर पात्रतानुसार राशन मिलने की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके परेशानियों से रूबरू भी हुए। कलेक्टर ने संबंधित खाद्य निरीक्षक को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान का संचालन कर रही गायत्री स्व-सहायता समूह से हितग्राहियों की संख्या, राशन भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। समूह ने बताया कि छाल में 147 अंत्योदय, 607 प्राथमिकता तथा 03 निराश्रित राशन कार्डधारी परिवार पंजीकृत हैं।
मार्च से हर माह की 7 तारीख को होगा आयोजन



