मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, श्रीमती ओमबती राठिया बनीं मंडल उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

धरमजयगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, श्रीमती ओमबती राठिया बनीं मंडल उपाध्यक्ष

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के धरमजयगढ़ मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में नई टीम का गठन किया गया है, जिसमें अनुभवी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
ओमबती राठिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
घोषित सूची के अनुसार, ग्राम जेलपारा निवासी श्रीमती ओमबती राठिया को धरमजयगढ़ मंडल का ‘उपाध्यक्ष’ नियुक्त किया गया है। उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से हुआ चयन
यह घोषणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी और जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के निर्देशानुसार की गई है। इस चयन प्रक्रिया में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती मधुलता पटेल और मंडल अध्यक्ष श्री भरतलाल साहू की सहमति शामिल रही। मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजिला एक्का ने कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी की।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

श्रीमती ओमबती राठिया की नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। समर्थकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!