मुख्य समाचार

नाम बदला तो होगा आंदोलन” जवाली रेलवे स्टेशन के नामकरण पर छिड़ा संग्राम

छत्तीसगढ़,कोरबा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

नाम बदला तो होगा आंदोलन” जवाली रेलवे स्टेशन के नामकरण पर छिड़ा संग्राम

कटघोरा नहीं, जवाली स्टेशन चाहिए!” ग्राम पंचायत जवाली ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

जमीन हमारी, नाम किसी और का क्यों? जवाली ग्रामवासियों ने उठाया अपनी अस्मिता का सवाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रेलवे स्टेशन के नामकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत जवाली के ग्रामीणों ने अपनी जमीन पर बन रहे रेलवे स्टेशन का नाम ‘कटघोरा’ रखने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके अस्तित्व और पहचान की लड़ाई है।

कार्यालय ग्राम पंचायत जवाली की ओर से जिलाधीश (कलेक्टर) को एक पत्र सौंपा गया है। इस पत्र में सरपंच दिलेश कुमार कंवर और समस्त ग्रामवासियों ने अपनी मांग स्पष्ट रूप से रखी है।
विवाद का मुख्य कारण:
हाल ही में ग्राम जवाली में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टेशन पूरी तरह से जवाली गांव की सीमा और भूमि पर स्थित है, लेकिन प्रशासन इसका नाम ‘कटघोरा’ रखने की तैयारी कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना – स्टेशन की पूरी जमीन ग्राम जवाली की है।नाम बदलना गांव के इतिहास, संस्कृति और सम्मान के साथ अन्याय है।
स्थानीय लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

हमारी जमीन, हमारा स्टेशन, फिर नाम दूसरा क्यों?”

— जवाली ग्रामवासी

ग्रामीणों की चेतावनी पत्र में ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से ‘जवाली रेलवे स्टेशन’ नहीं रखा गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन की होगी।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस न्यायसंगत मांग पर क्या रुख अपनाता है। क्या प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नाम में बदलाव करेगा, या फिर जवाली के ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!