मुख्य समाचार
अभावों को मात देकर चमकी लैलूंगा की ‘हुलेश्वरी’: मिट्टी की झोपड़ी से तय किया मेरिट तक का सफर
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
अभावों को मात देकर चमकी लैलूंगा की ‘हुलेश्वरी’: मिट्टी की झोपड़ी से तय किया मेरिट तक का सफर
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क – लैलूंगा/रायगढ़:
जहाँ अक्सर अभाव सपनों की राह रोक लेते हैं, वहीं रायगढ़ जिले के लैलूंगा की एक आदिवासी बेटी ने साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो गरीबी कोई बाधा नहीं है। बनेकेला गांव की रहने वाली हुलेश्वरी राठिया ने बोर्ड परीक्षा में 510 अंक हासिल कर मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।
संघर्ष की नींव पर सफलता की इमारत
हुलेश्वरी की यह जीत केवल अंकों की बाजीगरी नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों के विरुद्ध एक युद्ध की जीत है।




