मुख्य समाचार

मंदिर की मूर्ति तोड़ने का मामला गरमाया, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

मंदिर की मूर्ति तोड़ने का मामला गरमाया, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में

 

🚨 *धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

🚨 *एक आरोपी गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर भेजा गया न्यायालय*

🚨 *तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी*

*23 नवंबर, रायगढ़*। धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया गया है, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 22 नवंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 34, सराईभद्दर जूटमिल के रहवासियों द्वारा उनके वार्ड की धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत थाना जूटमिल में की गई थी। शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 734/2026, धारा 298, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी राहुल चौहान पिता लक्ष्मी चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी सराईभद्दर जूटमिल को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। दोनों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं फरार आरोपी लक्ष्मी चौहान की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!