मुख्य समाचार

औद्योगिक नगरी में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग.. भाजपा नेता ने विधायक पर लगाया ये आरोप..

छत्तीसगढ़ रायगढ़

हीरालाल राठिया की खास रिपोर्ट

 

विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ के विकास को रोका : विवेक रंजन सिन्हा

 

 

विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ के विकास को रोका : विवेक रंजन सिन्हा

 

औद्योगिक नगरी में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग

 

वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक रंजन सिन्हा के विधायक प्रकाश नायक पर गंभीर आरोप

 

 

 

जय जोहार इंडिया TV :- रायगढ़ में शहर सरकार कांग्रेस की है और जिले के सभी 4 विधायक भी। बीते 4.5 साल से रायगढ़ के विकास को ग्रहण लग चुका है। झूठे वादों के साथ सत्ता में आई कांग्रेसी पार्टी के स्थानीय विधायकों ने रायगढ़ की जनता के साथ छल किया है। उनकी उदासीनता और अकर्मण्यता की सजा पूरा शहर भोग रहा है। पानी को लेकर वार्ड-वार्ड हाहाकार है तो जानलेवा सड़कें मातम पसार रही हैं। बिजली की कटौती बीते 4.5 साल में जितनी हुई है उतनी तो बीजेपी के कुल 15 साल के शासन में भी नहीं हुई। उक्त आरोप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक रंजन सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लगाया है।

 

विवेक ने कहा कि शहर की जनता कांग्रेसी विधायक और कांग्रेसी शहर सरकार के काम को देख रही है और आने वाले चुनाव में अपना जवाब जरूर देगी। विधायक का हर काम में हस्तक्षेप किसी से छिपा नहीं है, इसी को लेकर महापौर-सभापति समेत मेयर इन काउंसिल से विवाद हमेशा होता रहता है। आखिर प्रकाश नायक चाहते क्या हैं क्योंकि वह खुद तो कुछ करते नहीं है और जो सरकारी तंत्र है उसे भी काम करने नहीं देते। हर चीज की एक सीमा होती है पर प्रकाश के लिए यह सीमा अंधेर में है। उनकी अकर्मण्यता की सजा पूरा शहर भुगत रहा है। लेकिन अब हमें इन सभी का प्रतिकार करना है जिसकी शुरुआत मंगलवार 25 जुलाई से नगर निगम के घेराव से शुरू हो रही है। हम इसके माध्यम से निगम और वहां हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।

 

प्रकाश का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ

प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि 2018 के चुनाव के दौरान प्रकाश नायक ने बड़ी-बड़ी डींग हांकी थी कि वह बहुत सारे कार्य करेंगे पर नतीजा सिफर ही निकला। संजय कॉम्प्लेक्स जस का तस है, न तो बीएड कॉलेज खुला और न ही नया गर्ल्स कॉलेज,केलो परियोजना से पानी सिर्फ उद्योगों में जा रहा है खेती के लिए नहर क्यों नहीं बनवाई। वादा 5 हजार लोगों को पीएम आवास देना था जिसका अभी तक खाता भी नहीं खुला है। रिंग रोड हवा में और बाईपास रोड शहर को ही बाईपास कर गया। शासकीय कोल्ड स्टोरेज एक भोंपू साबित हुआ तो उद्योंगों से पीड़ित लोगों को आप क्या न्याय दिलाएंगे जो खुद उद्योंगों की चरण-वंदना में लीन रहते हैं। मेडिकल कॉलेज बदहाल है, औद्योगिक नगरी के लोग विकास के पायदान पर पहुंचे पर उनकी सांसें उखड़ रही हैं। उद्योंगों से प्रदूषण कम करने की दिशा में आज पर्यंत कोई पहल नहीं की।

 

पूर्वांचल के लोगों की भावना से खेल गए प्रकाश

विवेक सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रायगढ़ विधानसभा सीट में पूर्वांचल क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है यह जानते हुए वहां के लोगों की भावनाओं से खेलना प्रकाश नायक को भारी पड सकता है। सपनई डेम की नहरों से पूर्वांचल के खेत सिंचित होते पर आपने तो इस दिशा में कुछ भी नहीं किया। बटमूल कॉलेज को शासकीय दर्जा दिलाने की दिशा में कुछ नहीं किया। मिनी स्टेडियम लोईंग, महापल्ली और जामगांव में खोलने की घोषणा काफूर हो गई है। लोईंग हेल्थ सेंटर की उपेक्षा आज भी है। न तो उपमंडी बनोरा में खुली और न ही बाजार में सब्जी विक्रेताओं से सायकल स्टैंड के नाम से हो रही वसूली रूकी। आखिर प्रकाश नायक यह सब क्यों कर रहे हैं क्या उन्हें अपने विधानसभा की जानकारी ही नहीं है। या फिर इस बार उन्हें भी भान हो गया है कि “ए दारी भाजपा के बारी…..”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!