मुख्य समाचार
चाक-चौबंद फील्ड में दिखनी चाहिए कानून व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Jai johar India TV

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज नेटवर्क
चाक-चौबंद फील्ड में दिखनी चाहिए कानून व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
jai johar India TV 11 जनवरी 2024
रायगढ़ :- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान एसएसपी श्री सदानंद कुमार उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना हमारी पहली प्राथमिकता है, इसे ध्यान में रखते हुए अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें, फील्ड पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने एवं उन पर निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




