मुख्य समाचार
GST विभाग में लंबे समय से पदस्थ कई अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानान्तरण आदेश जारी….
JAI JOHAR INDIA TV न्यूज

JAI JOHAR INDIA TV सबसे तेज न्यूज नेटवर्क
GST विभाग में लंबे समय से पदस्थ 21 अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानान्तरण आदेश जारी….
रायपुर:- वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी, बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना व जिनके खिलाफ थी शिकायतें ऐसे लंबे समय से जमे अधिकारी/कर्मचारी हुए स्थानांतरित…….
21 अधिकारी/कर्मचारी हुए स्थानांतरित। वाणिज्यिक कर-जी.एस.टी. विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी एवं एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अधिकारी/कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं। इनमें से विशेष रुप से ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर थे और जिनके ख़िलाफ़ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।

छत्तीसगढ़ विभागीय मंत्री ओ.पी.चौधरी का कहना है कि, GST विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है। अतः विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेज़ी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किये गए हैं।
GST विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी एवं इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। (डेस्क खबर)

