मुख्य समाचार
रायगढ़ लोकसभा चुनाव मे खरसिया से भी बेहतरीन परिणाम हेतु आभार = महेश साहू
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रायगढ़ लोकसभा चुनाव मे खरसिया से भी बेहतरीन परिणाम हेतु आभार = महेश साहू
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क
रायगढ़ /खरसिया। विधान सभा खरसिया 2023 विधायक प्रत्याशी व भाजपा जिलामंत्री, महेश साहू ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बहुत ही सरल सहज़ ब्यक्तित्व के लोक प्रिय प्रत्यासी राधेश्याम राठिया को हमारे खरसिया विधान सभा क्षेत्र से एतिहासिक रिकॉर्ड मत 14643 से लीड दिलाये इसके लिये सभी जनता जनार्दन, मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद बधाई, शुभकामनाएं
महेश साहू ने कहा कि ये खरसिया विधान सभा का चुनावी परिणाम खरसिया क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओ,सभी छहो मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी,ज्येष्ठ श्रेष्ठ बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं के बडे ही सहृदयता व पूरी ऊर्जा के साथ अथक प्रयास, मेहनत, लगन, आस्था और विश्वास के साथ जो काम किये उसी का परिणाम है जो की बधाई व धन्यवाद के पात्र है।
वहीं महेश साहू ने कहा कि पहली बार पूरे लोकसभा क्षेत्र के सभी आठों विधान सभा क्षेत्र से लीड प्राप्त हुआ। इस प्रकार रायगढ़ लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया ने एतिहासिक रिकॉर्ड मत 240391 से जीत हासिल की ।
छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटो में भाजपा को 10 सीट प्राप्त हुआ, देश में NDA गठबंधन को 293 सीट मिली है और तीसरी बार माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचने जा रहे हैं जो कि निश्चित ही देश की दशा और दिशा बदलने और विकास के नए आयाम लिखने में नीव का पत्थर साबित होगा।।

