मुख्य समाचार
मिलेट खेती पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला खेती की नये पद्धति सिख रहे हैं गांव के किसान श्री पद्धति से खेती करना आसान नाबार्ड DDM मिलियोर बडा़
कीदा छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
मिलेट खेती पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला
खेती की नये पद्धति सिख रहे हैं गांव के किसान
श्री पद्धति से खेती करना आसान नाबार्ड DDM मिलियोर बडा़
जय जोहार इंडिया TV न्यूज संतोष बीसी की लेख डेस्क खबर 26/10/2024 रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ विकास खण्ड के ग्राम डोगांभौना में नाबार्ड के द्वारा संचालित की जा रही लाख योजना एवं उसके लाभ को आम जन तक पहुंचाने का कार्य जनमित्रम् कल्याण समिति के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण के माध्यम से किया जा रहा है
उसी कड़ी में आज स्थानं की ओर से ग्राम डोगांभौना में किसानों को आय वृद्धि नया तकनीकी एवं समय अनुसार मिलेट खेती को बढ़ावा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें जनमित्रम् कल्याण समिति की ओर से संतोष कुमार बिशी ने किसानों को आजिविका मुलक खेती मिट्टी परीक्षण एवं सिमांत किसान के लाभ तथा बैंक में से KCC लोन और उसके लाभ को बताते हुए मिलेट खेती पर जोर दिया साथ ही साथ किसानों से आग्रह किया की जैविक खेती के साथ साथ औषधि खेती जैसे बच ब्राम्ही एवं लेमन ग्रास के खेती में भी लाभ ले सकते हैं वहीं श्री कृपाल सिंह सिदार परियोजना समन्वयक ने प्रशिक्षण को जारी रखते हुए बकरी पालन, गाय पालन मुगी पालन एवं जंगल के मध्य स्थित गांव होने से महिला समुहो को दोनो पतल मधु मक्खी पालन के लाभ और सरकार से मिलने वाले अनुदान योजना को किसानों के साथ साझा किया उसके बाद परियोजना सहयोगी लाख संगवारी उमेन सिंह राठिया ने लाख खेती कि देख रेख उसकी सुरक्षा एवं मौसम की मार से बचाव की जानकारी देते हुए नाबार्ड के और अन्य प्रमुख परियोजना की जानकारी देते हुए
आगामी दिनों में किसानो की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण नाबार्ड के सहयोग से आयोजित करने हेतु सुझाव लिया गया जिसके बाद गांव में लाख संगवारी के रूप में कार्य कर रहे हरीराम मांझी ने प्रशिक्षण की कमान संभालते हुए प्रशिक्षण में शामिल सभी किसानों को कृषि प्रभा FPO के लाभ एवं उसके साथ एक जुट होकर कार्य करने से किसानों की स्थिति में सुधार को महत्वपूर्ण बताया जिसके बाद गांव के किसान श्री आशा राम राठिया जी द्वारा खेती को SRI पद्धति से करने का आग्रह करते हुऐ अपनी जानकारी साझा किया और उसके लाभ को बताते हुए
अन्य खेतों के उदाहरण के साथ श्री पद्धति से अतिरिक्त लाभ को बताया जिसके बाद उपस्थित अतिथियों किसानों व महिलासमुहो को धन्यवाद देते हुए समापन की घोषणा किया गया।।

