मुख्य समाचार

लक्ष्य से ज्यादा हो जाएगा धान…..निराकरण के लिए फंसा पेंच……

Jai johar India TV

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज चैनल 

लक्ष्य से ज्यादा हो जाएगा धान…..निराकरण के लिए फंसा पेंच……

 

मार्कफेड एमडी ने खाद्य सचिव को लिखा पत्र….रायगढ़ जिले में भी लक्ष्य से ज्यादा होगी खरीदी…..
 14 जनवरी। धान उपार्जन के बाद इसके निराकरण को लेकर समस्या गहराने लगी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के कारण 31 जनवरी तक लक्ष्य से ज्यादा धान खरीदा जाएगा। जितना अनुमानित लक्ष्य राज्य की ओर से गया था, उसी अनुपात में चावल आवंटन भी हो चुका है। लेकिन प्रदेश में करीब 20 लाख एमटी धान अतिशेष बच रहा है। इसके निराकरण के लिए मार्कफेड एमडी ने सचिव खाद्य को पत्राचार किया है। इस बार की धान खरीदी से किसानों को जबर्दस्त मुनाफा हो रहा है। किसान की पूरी उपज समिति में बिक रही है।
पहले हर किसान के पास कुछ धान बच ही जाता था। इस बार सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी कर रही है । जो पिछली बार से 6 क्विंटल प्रति एकड़ ज्यादा है। इस हिसाब से देखें तो 31 जनवरी तक प्रदेश में 130 लाख एमटी धान खरीदी हो सकती है। प्रत्येक जिले में धान की मात्रा अधिक होगी। मार्कफेड एमडी ने सचिव खाद्य छग शासन को इस अतिशेष धान के निराकरण की व्यवस्था करने पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में एफसीआई और नान में जितना चावल जमा करने का लक्ष्य मिला है। उसके अनुपात में करीब 110 लाख एमटी धान ही उपयोग हो सकेगा।
ऐसे में 20 लाख एमटी धान का क्या किया जाएगा। इस संबंध में कोई दिशानिर्देश नहीं मिल सके हैं। नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम ने अपने टारगेट दे दिए हैं। रायगढ़ जिले में अब तक 52884 किसानों से 34.96 लाख धान खरीदी हो चुकी है।
इसमें से 23.10 लाख क्विं. का उठाव हो चुका है। प्रतिदिन औसतन 1.76 लाख  क्विटंल धान का उपार्जन हो रहा है। इस तरह 31 जनवरी तक करीब 20 लाख  क्विंटल धान और खरीदा जाएगा।
रायगढ़ जिले का अनुमानित लक्ष्य 50 लाख क्विंटल है लेकिन इससे करीब पांच लाख क्विं. धान अधिक खरीदा जाएगा। इस धान के निराकरण की कोई योजना फिलहाल नहीं है।
धान खरीदी की बढ़ सकती है तारीख…!!
इस बार शुरुआत के 15 दिन धान की आवक ज्यादा नहीं रही। फसल तैयार होकर सूखने में भी समय लग गया। चुनाव की वजह से भी थोड़ी रुकावट रही। इसलिए धान खरीदी का समय 31 जनवरी के बाद भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा हुआ तो रायगढ़ जिले में 55 लाख क्विंटल से भी ज्यादा खरीदी हो जाएगी। 22-23 में रायगढ़ जिले में 41.29 लाख क्विंटल खरीदी हुई थी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!