मुख्य समाचार
लैलूंगा सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त सब-इंस्पेक्टर एवं अन्य विभाग पर चयनित युवाओं को उनके गृह ग्राम पहुंच कर दी बधाई शुभकामनाएं
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,लैलूंगा,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
लैलूंगा सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त सब-इंस्पेक्टर एवं अन्य विभाग पर चयनित युवाओं को उनके गृह ग्राम पहुंच कर दी बधाई शुभकामनाएं
शशि सिदार की खास लेख
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़/लैलूंगा दिनांक 30, 31/2024 छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा आयोग के द्वारा सूबेदार/ सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर कैडर रिक्रूटमेंट परीक्षा 2021 घोषित किए गए रिजल्ट में लैलूंगा क्षेत्र से सुश्री शांता सिदार ग्राम ढोढ़ीबहार(मुकड़ेगा) , सुश्री दिव्या पैंकरा, ग्राम कुंजारा (लैलूंगा) का चयन सब इंस्पेक्टर एवं श्री गिरधर साय सिदार ग्राम पोतरा (लैलूंगा) का चयन प्लाटून कमांडर के पद पर हुआ है। इसी क्रम में छ. ग. जल संसाधन विभाग में राज्य अभियांत्रिकी परीक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित होने के बाद श्री कैलाश पैंकरा ग्राम कुंजारा (लैलूंगा) का चयन उप अभियंता के पद पर हुआ है. ग्राम कुंजारा से ही डॉक्टर धरम साय पैंकरा की दोनों सुपुत्री सुश्री ईशा पैंकरा एवं सुश्री लीना पैंकरा का चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।






