गणपतपुर में ‘बाल संदर्भ शिविर’: 155 कुपोषित बच्चों की हुई जांच, माताओं को दिए सेहत के टिप्स विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की बच्चों की स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाएं वितरित
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, कापू

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
गणपतपुर में ‘बाल संदर्भ शिविर’: 155 कुपोषित बच्चों की हुई जांच, माताओं को दिए सेहत के टिप्स
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की बच्चों की स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाएं वितरित
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में कापू परियोजना के तहत आयोजन
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ धरमजयगढ़ कापू
जिले के दूरस्थ व जनजातीय बाहुल्य अंचलों में कुपोषण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कापू बाल विकास परियोजना (विकासखंड धरमजयगढ़) के ग्राम गणपतपुर में ‘बाल संदर्भ शिविर’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 155 कुपोषित बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं।

संदर्भ कार्ड से होगी नियमित निगरानी
शिविर के दौरान सभी बच्चों की ऊंचाई और वजन की सटीक माप की गई। इस आंकड़े को उनके ‘संदर्भ कार्ड’ में दर्ज किया गया, ताकि आने वाले समय में बच्चों के पोषण स्तर और शारीरिक विकास पर नियमित रूप से नजर रखी जा सके।

खान-पान और स्वच्छता पर जोर
शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञों ने बच्चों की माताओं को संतुलित आहार, मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। माताओं को सलाह दी गई कि वे घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्री से बच्चों का खान-पान बेहतर बनाएं।

वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की उपस्थिति
शिविर को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण पांडेय की सक्रिय भूमिका रही। बच्चों की जांच में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन व डॉ. प्रदीप के साथ डॉ. गजानन, डॉ. अंकित, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. भैना, डॉ. पूनम और डॉ. गीतांजलि ने अपनी सेवाएं दीं।।



