मुख्य समाचार

भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, कई की मौत, 15 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB):

जय जोहार इंडिया TV न्यूज क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, कई की मौत, 15 से अधिक घायल

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क डेस्क खबर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB): छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक से केल्हारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र/जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

चीख-पुकार के बीच राहत कार्य शुरू

हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। टक्कर की आवाज़ सुनते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

तकनीकी खराबी या तेज रफ्तार? जांच में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास हुआ। बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी, तभी मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया।

फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या वाहन में कोई तकनीकी खराबी आई थी। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!