मुख्य समाचार
दिसम्बर में रायगढ़ में होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन की हुई अहम बैठक
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
दिसम्बर में रायगढ़ में होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन की हुई अहम बैठक
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
बोईरदादर स्टेडियम में मूलभूत आवश्यकता के संबंध में संचालक, थल सेना अग्निवीर भर्ती ने दी जानकारी
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के सफल अभ्यर्थियों के लिए दिसम्बर माह में होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़, 26 सितम्बर 2024/ भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित होने के पश्चात आगामी दिसम्बर माह में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु आयोजित थल सेना भर्ती रैली के तैयारियों के संबंध में आज कर्नल एवं डायरेक्टर थल सेना अग्निवीर भर्ती छ.ग.श्री एन.पी.सेमल्टी एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बैठक ली।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे उपस्थित रहे।




