मुख्य समाचार

शिक्षक द्वारा मारपीट के घटना के बाद बच्ची डर से नही जा रही स्कूल, अधिकारी लगे…..!!

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

शिक्षक द्वारा मारपीट के घटना के बाद बच्ची डर से नही जा रही स्कूल, अधिकारी लगे…..!!

 

महेन्द्र सिदारजय जोहार इंडिया TV:- 3 सितंबर मंगलवार को धरमजयगढ़ विकासखंड के खम्हार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सातवीं कक्षा की छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया था ।

खबर चलने के बाद तत्काल धरमजयगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि सारथी द्वारा पीड़िता छात्रा के घर घटना की जांच करने पहुंचे , जांच टीम द्वारा परिजनों से जांच कार्यवाही के नाम पर आवेदन बनाकर छात्रा और उसके परिजन से दस्तखत करवा लिया।

आचार्य की बात तो ये है कि जांच टीम द्वारा आवेदन में क्या लिखा गया इसकी जानकारी परिजनों तक को नही है क्योंकि उन्हें आवेदन दिखाया तक नहीं, वही जब से छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई है छात्रा डरी सहमी हुई है जिससे बच्ची स्कूल नहीं जा रही है और परिजन शिक्षक आरिफ सिद्दीकी के डर से बच्ची को स्कूल पढ़ने भेजना भी नही चाह रहे।

छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक आरिफ सिद्दीकी को स्कूल से हटाने की मांग कर रहे है साथ ही पहले भी शिक्षक सिद्दीकी की कई लापरवाही सामने आई है जिससे की ग्राम पंचायत द्वारा भी शिक्षक को हटाने के लिए धरमजयगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है। अब देखना है की शिक्षक पर उच्चाधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है।

 उतार सिंह अघरिया (छात्रा का पिता) – हम लोग घर पर थे की अचानक से कई लोग आए और समझौता की बात करने लगे, मुझे कोई पेपर में दस्तखत करने को कहा गया।

 बिलमेट (छात्रा की मां) – मेरी बच्ची स्कूल जाने से डर रही है, जो शिक्षक द्वारा मेरे बच्ची के साथ ऐसा किया है, उस पर कानूनी कार्यवाही हो।

 पीड़ित छात्रा – मुझ स्कूल जाने में डर लग रहा है, मुझे आगे की पढ़ाई में समस्या आ रही है, शिक्षक ऊपर उचित कार्यवाही हो।।

चिंतामणि राठिया (सरपंच)- हमने भी पंचायत के तरफ से लिखित आवेदन दिया है, पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने हमको गोल मोल जवाब दिया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!