मुख्य समाचार

किसान के खाते में अवैध धान को खपाने की कोशिश को किया नाकाम, 300 बोरी सहित एक ट्रैक्टर जप्त

कीदा, छत्तीसगढ़,रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

खाद्य अधिकारी की बड़ी कार्यवाही,

किसान के खाते में अवैध धान को खपाने की कोशिश को किया नाकाम, 300 बोरी सहित एक ट्रैक्टर जप्त

जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धरमजयगढ:- बड़ी खबर धरमजयगढ़ क्षेत्र निकल कर सामने आ रही है। जहां पर नव पदस्थ खाद्य अधिकारी ने पदभार संभालते ही अवैध धान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पूरा मामला धर्म जयगढ़ क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र ससकोबा का है। जहां पर खाद्य अधिकारी सारथी ने अवैध धान खपाने लाये, 300 बोरी धान को जप्त कर लिया।
वहीं मिली जानकारी अनुसार व्यापारी रवि राठिया ग्राम बाकारूमा द्वारा ट्रैक्टर में भरकर किसान अंबिका प्रसाद के खाते में अवैध धान को खपाने के लिए धान खरीदी केंद्र ससकोबा लाया गया था।आपको बता दें, व्यापारी रवि राठिया ने किसान के खाते से धान खपाने की कोशिश को नाकाम करते हुए धान जब्ती करने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान खाद्य अधिकारी को संदेह होने पर किसान से धान के संबंध में जानकारी ली गई। किसान से बात करने पर इस बात की पुष्टि हुई कि किसान का करीबन 4 हेक्टेयर भूमि है। वहीं रवि राठिया ने किसान को झांसा देकर 300 बोरी धान को किसान के खाते से बेचने का प्रयास किया जा रहा था। खाद्य अधिकारी की मौजूदगी में तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान सहित एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं मामले में पंचनामा की कार्रवाई करते हुए धान खरीदी प्रभारी, समिति को धान सौंप दिया गया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri