मुख्य समाचार

बनखेड़ी कॉलेज में एड्स जन जागरूकता की हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

मध्यप्रदेश, नर्मदापुरम, बनखेड़ी,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

बनखेड़ी कॉलेज में एड्स जन जागरूकता की हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

 

 

अर्जुन सारसर की खास रिपोर्ट 
जय जोहार इंडिया TV न्यूज विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी में ,रेड रिबन क्लब एवं एन.एस.एस की संयुक्त इकाई के तत्वाधान व प्राचार्य डॉ.सतीश पिपलौदे के मार्गदर्शन में सप्ताह भर एचआईवी/एड्स जन जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,
जिसमें 28 नवंबर ,2024 को पोस्टर निर्माण, 29 नवंबर 2024 को रंगोली, 30 नवंबर 2024 को स्लोगन , 3 दिसंबर 2024 को वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी, निबंध आदि प्रतियोगिताएं तथा व्याख्यान ,मानव श्रृंखला ,शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए ।आज दिनांक 5 दिसंबर ,2024 को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाते हुए एड्स जन जागरूकता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला एवं शपथ के माध्यम से एड्स के विरुद्ध लड़ाई में अपनी संकल्प शक्ति एवं एकजुटता का संदेश दिया। आज ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में संतोषी मेहरा, अंजली ठाकुर, हीरामणि कुशवाहा ,महिमा मेहरा, हेमवती अहिरवार, पिंकी अहिरवार, रितु सराठे, संतोषी मेहरा, देवकी परिहार ,साक्षी, खुशबू मेहरा, विशाखा पटेल ,नेहा ठाकुर, रितु ठाकुर, देवकी परिहार, खुशबू मेहरा, प्रियंका साहू , कविता, सत्यम यादव ,रितु ,रितु यादव ,लक्ष्मण गोलिये अनिल ,वर्षा किरार, सोनम यादव, दीपशिखा पटेल आदि मुख्य रही।

कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. नंदलाल पटेल, एनएसएस अधिकारी डॉ. जगत सिंह बामनिया ,डॉ.राजेंद्र पटेल डॉ.अजय कौशिक, डॉ. सविता शिवहरे ,श्री अनूप साहू ,श्री दीपक ऊइके ,श्री संदीप सोनी, सुनील मेहरा, श्री देवेंद्र विश्वकर्मा आदि स्टाफ तथा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम प्रभारी रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ.नंदलाल पटेल रहे। संपूर्ण कार्यक्रमों की सफलता में महाविद्यालय के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!