मुख्य समाचार
भाजपा सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल…? प्रशासनिक लापरवाही ने किसानों को सड़क पर उतारा…. तहसीलदार मनोज गुप्ता के समझाइस लिखित आश्वासन पर किसानों ने खोला जाम
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
भाजपा सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल…?
प्रशासनिक लापरवाही ने किसानों को सड़क पर उतारा….
तहसीलदार मनोज गुप्ता के समझाइस लिखित आश्वासन पर किसानों ने खोला जाम
थाना प्रभारी पुलिस टीम रही मौजूद
जय जोहार इंडिया TV न्यूज डेस्क खबर- रायगढ़/ घरघोड़ा क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पिछले छह दिनों से धान खरीदी ठप होने से परेशान किसानों ने नवापारा की मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों किसानों ने बड़े गुमड़ा, छोटे गुमड़ा, नवागढ़, नवापारा, टेंडा, भेंगारी, बिलासखार, कटंगडीह और आसपास के गांवों से जुटकर अपना आक्रोश जाहिर किया। किसानों का आरोप है कि इस्तीफा आवेदन देने के बावजूद एसडीएम ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं की।
धान खरीदी महोत्सव और प्रशासनिक नौटंकी ?
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी को लेकर किए गए दावे फेल साबित हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही ने किसानों को इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन और भाजपा सरकार दोनों ही केवल घोषणाएं करने में व्यस्त हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। धान खरीदी महोत्सव अब किसानों के लिए एक धोखा बनकर रह गया है।
किसानों की मांग और सरकार की चुप्पी…
किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी फसल की खरीदी शुरू नहीं होती, वे सड़क से नहीं हटेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीण क्षेत्र के किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, क्या भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे या यह आंदोलन एक और सरकारी वादाखिलाफी की कहानी बनेगा?




