धरमजयगढ़

धरमजयगढ़-खरसिया रोड कि बसें नियमों की उड़ा रही धज्जियाँ, यात्री हो रहें परेशान 

 धरमजयगढ़ से खरसिया आने-जाने वाली बसों के संचालकों के मनमाने रवैये से आए दिन राहगीरों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ बस में मौजूद कर्मचारियों द्वारा राहगीरों से नियम के विरुद्ध जाकर मनमाने तरीके से पैसे की मांग की जाती है जिसपर अगर कोई विरोध जताए तब कर्मचारियों द्वारा यह कह दिया जाता है की जाओ जिसको बोलना है बोलदो जो करना है करलो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन कर्मचारियों द्वारा शासन के नियम के विरुद्ध जाकर तय शुल्क से ज्यादा राशि का मांग किया जाता है। साथ ही बसों में तय सीटों से ज्यादा सवारियों को भरा तो जाता है। पर उनसे पूरे सीट की ही रकम वसूली जाती है। अगर सवारियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है तब किस नियम से उन्हें पूरे सीट के रूपये मांगे जाते है? वही परिवहन विभाग के अधिकारीयों की नज़रअंदाजी यहाँ के जनता के लिए बड़ा सरदर्द बनता जा रहा है। अगर विभाग इन बसों की चेकिंग करें तब उन्हें ऐसे कई मामले मिलेंगे, पर चेकिंग के आभाव में यहाँ भोले भाले जनता को ठगने का खूब खेल खेला जा रहा है। शासन के नियम अनुसार सभी सवारी बसों में आम जनता के साथ पारदर्शिता बनाने के लिए शुल्क की जानकारी लिखने के साथ अन्य कई प्रवधान बनाये गए है। जिसमें कई सारी जानकारियां यात्री बसों में लिखवाना जरुरी होता है पर यहाँ के संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी की जा रही है जिसपर परिवहन विभाग की कोई कार्यवाही दिखाई नहीं पड़ रही। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!