मुख्य समाचार
खम्हार में संकुल स्तरीय दो दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शानदार समापन, उत्कृष्ट बच्चों की किए इनाम वितरण
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
खम्हार में संकुल स्तरीय दो दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शानदार समापन, उत्कृष्ट बच्चों की किए इनाम वितरण
जय जोहार इंडिया TV न्यूज धरमजयगढ- इन दिनों विकासखंड धरमजयगढ के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा का हर्ष उल्लास के साथ बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वहीं इस प्रतियोगिता को कई संकुलों में तीन दिवसीय तो कहीं दो दिवसीय रख कर समापन किया गया।

इसी क्रम में धरमजयगढ के खम्हार संकुल में शासकीय उच्चतर हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल के समस्त विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभागी बने। इस दौरान खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, कब्बड्डी, खोखो, चम्मच दौड़,संखली, बोरा दौड़, एवं अन्य खेल कूद में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसका समापन 20/12/24 दिन शुक्रवार शाम 5 बजे किया गया। और वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ से लेकर समापन तक कार्यक्रम संचालन शिक्षक यशदीप यादव ने किया।




