मुख्य समाचार

खरसिया का सर्वागीण विकास करने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है – विजय शर्मा

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,(खरसिया)

डेस्क खबर– जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

खरसिया का सर्वागीण विकास करने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है – विजय शर्मा

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धरमजयगढ़ खरसिया। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश सहित खरसिया नगर में भी रूकेे हुए विकास कार्य सांय सांय स्वीकृत हो रहें है। इसी क्रम में विगत दिनों लगभग 6 करोड़ रूपये के विकास कार्यो के लिये राज्य की भाजपा सरकार ने राशि स्वीकृत की थी।
और अब नगर के जवाहर कालोनी एवं संजय नगर के आम नागरिकों को होने वाली पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलाने हेतु 4.40 लाख लीटर क्षमता वाली दो ओभरहेड पानी टंकी एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत नगर के वार्ड नं. 04 में लगभग 93 लाख रूपये की लागत से 2.50 लीटर पानी टंकी एवं वार्ड नं. 15 संजय नगर में लगभग 83 लाख रूपये लागत वाली 2 लाख लीटर पानी टंकी एवं पाईप लाईन विस्तार का कार्य आगामी दिनेां में पूर्ण होना है। जिससे नगर के इन क्षेत्रों में रहने वालों लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विदित हो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में नगर के जनहित के विकास कार्य के मांगों को अनदेखा कर दिया जाता था। परंतु जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार बनी है तब से विकास कार्यो के लिये सांय साय राशि स्वीकृत हो रही है। भाजपा नगर मंडल खरसिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय शर्मा एवं निवर्तमान अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, युवा मोर्चा के उमाशंकर शर्मा, मनीष रावलानी, राधे राठौर, सौरभ अग्रवाल, साहिल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को नगर में स्वीकृत हुए उक्त विकास कार्यो के लिये साधुवाद देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में खरसिया नगर के विकास के लिये कभी भी राशि की कमी नहीं होगी। आगे भी खरसिया का सर्वागीण विकास करने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!