मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक का मनमानी, किसान परेशान!

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

धरमजयगढ़ धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक का मनमानी, किसान परेशान!

जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धरमजयगढ। बड़ी खबर धरमजयगढ़ से आ रही है। जहां पर धान मंडी केंद्र के प्रबंधक द्वारा मनमानी बरती जा रही है। मामला धरमजयगढ के बीच स्थित मुख्य धान मंडी केंद्र का जहां पर धान मंडी केंद्र के प्रबंधक का मनमानी चरम पर है। आपको बता दें किसानों के बताए अनुसार कि किसानों ने अपनी धान ट्रैक्टर में भरकर रात के दो बजे से धान मंडी केंद्र में पहुंचे हुए हैं, वहीं धान मंडी केंद्र का गेट बंद कर दिया गया है। आगे उन्होंने बताया हम कितने समय तक इंतजार करेंगे। एक तो यहां पर रूकने पर भी कोई सुविधा नहीं है।
रात से आकर भुखे प्यासे कितनी तकलीफ हो रही है वो हमें पता है। लेकिन वहीं आज 12 बज गए लेकिन धान मंडी केंद्र का गेट नहीं खोल रहे हैं। वहीं धान नहीं खरीदने से किसान हलाकान परेशान हो गए हैं। वहीं आगे किसानों ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में मंडी प्रबंधक से कहा तो उन्होंने किसानों को कहा कि अभी धान लोडिंग ट्रक वाहन खड़ी है,जब तक धान लोड नहीं हो पायेगा तब धान मंडी केंद्र के अंदर मत लाना।
लेकिन वहीं बड़ा सवाल कि आखिरकार किसानों को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है, जबकि शासन प्रशासन द्वारा किसानों को धान मंडी केंद्र में किसी भी तरह की असुविधा न होने की प्रबंधकों को हिदायत दी गई है। फिर भी प्रबंधक द्वारा मनमानी तरीके किसानों को परेशान क्यों किया जा रहा है?
वहीं आज सुचना पर जब हमारी मीडिया की टीम जायजा लेने पहुंचे,तो जैसे ही मीडिया पहुंचने की खबर लगते ही आनन फानन में अभी गेट खोला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!