मुख्य समाचार

बर्ड फ्लू को लेकर उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

छत्तीसगढ

जय जोहार इंडिया TV, भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

बर्ड फ्लू को लेकर उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, इंसानों में संक्रमण की संभावना बेहद कम

बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों पर तत्काल उपचार कराने की दी गई है सलाह

सर्विलांस के लिए राज्य से भी पहुंची है 4 सदस्यीय टीम

जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/1 फरवरी 2025/ कलेक्टर गोयल ने रायगढ़ के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए एहतियाती कदम के बारे में प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी इस दौरान उपस्थित रहे।

 कलेक्टर गोयल ने कहा कि चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद तत्काल भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार कदम उठाए गए। पशुपालन और नगर निगम द्वारा पोल्ट्री फार्म में 4356 मुर्गियां, 10 हजार 769 चूजे, 26 हजार 300 अंडे और 712 क्विंटल मुर्गीदाना नष्ट किया गया। परिसर में डिसइन्फेक्शन की प्रक्रिया की गई। जो अभी लगातार की जाती रहेगी। पोल्ट्री फार्म के सामने की सड़क को बैरिकेडिंग कर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। 01 किमी को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 कि.मी. के दायरे को सर्विलांस जोन’ बनाया गया है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम का गठन के लिए निर्देशित किया गया है। कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य अमले को अलर्ट पर रखा गया है। मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। बर्ड फ्लू मुख्य रूप से पक्षियों में संक्रामक और घातक है। इंसानों में संक्रमण की संभावना बेहद कम होती है। किंतु लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जाती है।

इस मौके पर अपर कलेक्टर रवि राही, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम प्रवीण तिवारी, उप संचालक पशुपालन धर्मदास झरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्टेट से पहुंची एक्सपर्ट्स की टीम भी कर रही सर्विलांस

रायगढ़ में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने पर पूरा प्रशासन अलर्ट पर है। प्रदेश से एक चार सदस्यीय टीम को जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए 4 सदस्यीय विशेषज्ञ की टीम भेजी गई है। जिसमें डॉ.तपसी, डॉ नलिनी पांडेय, डॉ.वर्षा शर्मा और डॉ.पटेल शामिल हैं। उन्होंने रायगढ़ पोल्ट्री फार्म का जायजा लिया और डिसइनफेक्शन और सैनिटाइजेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। स्टेट टीम के नोडल डॉ.तपसी ने कहा कि पोल्ट्री फार्म जहां बर्ड फ्लू का मामला मिला था वहां मुर्गी, चूजों, अंडे और कुक्कुट आहार को प्रोटोकॉल के अनुसार नष्ट कर लिया गया है। घबराने की जरूरत नहीं, इंसानों में संक्रमण की संभावना होती है बहुत कम, साधारण फ्लू जैसे हो सकते हैं लक्षण

कलेक्टर गोयल ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। यह मुख्यत: पक्षियों में फैलता है। इंसानों में इसके संक्रमण फैलने की संभावना बहुत ही कम होती है। भारत में इंसान से इंसान में इसके संक्रमण फैलने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसमें साधारण फ्लू जैसे लक्षण दिख सकते हैं। जो दवा खाने से ठीक हो जाता है।

1 कि.मी. दायरे में स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही डोर टू डोर सर्वे

कलेक्टर गोयल ने बताया कि बर्ड फ्लू के लिए घोषित 1 कि.मी.दायरे के ‘इंफेक्टेड जोन’ में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। लोगों से उनके सेहत के बारे में जानकारी ली जा रही है। 10 कि.मी.दायरे में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बुखार और फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उपचार लें।

कंट्रोल रूम स्थापित, 07762-223750 में कॉल कर ले सकते हैं जानकारी और सहयोग

जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी और सहयोग के लिए 07762-223750 में कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!