मुख्य समाचार

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ मिलो में राजस्व और खाद्य टीम की कार्यवाही, करोडो की धान का हेराफेरी आया सामने :-सूत्र 

छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ मिलो में राजस्व और खाद्य टीम की कार्यवाही, करोडो की धान का हेराफेरी आया सामने :-सूत्र

 

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ राजस्व क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र के मिलो में आज राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया है, जिसमें करोडो रुपये के धान की हेराफेरी सामने आई हैं। वही बताया जा रहा हैं टीम द्वारा छापा अचानक मारे जाने से मिल संचालकों को मामला समेटने का समय ही नहीं मिल पाया जिसके कारण पूरी गड़बड़ी सामने आ सकी है।
फाइल फोटो
वही इस मामले की अधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आ सकी है पर मिलरों के बीच हुई हलचल से साफ पता चल रहा है कि उनके बीच भारी तनाव का माहौल है। वही गुप्त सूत्रों की बात माने तो मिलरों की हराफेरी में समिति प्रबंधकों का भी नाम सामने आने की संभावना है, जिसका खुलासा जल्द ही अधिकारिक तौर पर हो सकता है।
ज़ब इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारी से बात की गई तब उन्होंने बताया की अभी इस मामले में वह कोई जानकारी नहीं दे सकते और प्रतिवेदन आने के बाद ही मामले का पता चलेगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!