मुख्य समाचार

PMश्री सेजेस करतला में विकास खण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

छत्तीसगढ़,कोरबा

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

PMश्री सेजेस करतला में विकास खण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क PMश्री सेजेस करतला में विकास खण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय के मार्गदर्शन में मनाया गया । आज के समय में समाचार पत्रों का हेडलाइन सड़क दुघर्टना पर केंद्रित रहता है । इस सड़क दुघर्टना का मुख्य कारण यातायात नियमों का पालन न करना होता है। शासन के द्वारा विभिन्न माध्यमों द्वारा इस संबंध में जागरूकता फैलाया जा रहा है पर भी सफलता नहीं मिल पा रही है। इसी संबंध में शासन का अभिनव प्रयोग कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता फैलाया जाए । इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा पर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा सड़क सुरक्षा विषय के पक्ष और विपक्ष वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। करतला विकास में इस कार्यक्रम को संपादित करने की जवाबदारी PMश्री सेजेस करतला को दी गई थी ।
जहां PM श्री सेजेस करतला, सेजेस रामपुर, नवापारा, तुमान, उमरेली, सरगबुंदिया और सेंद्रीपाली के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी कला का जौहर दिखाया। सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति तारीफ ए काबिल थी। परंतु तीनों विधाओं के किसी दो प्रतिभागी का चयन करना था ।
अंततः निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलिमा चौहान शा.उ.मा.वि.नवापारा द्वितीय स्थान रश्मि मिरी शा.उ.मा.वि.उमरेली, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-खिलेश बरेठ शा.उ.मा.वि.उमरेली, पूर्वा पटेल सेजेस रामपुर तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में प्रथम स्थान ललिता राठिया सेजेस रामपुर, द्वितीय स्थान अरमान खान PMश्री सेजेस करतला तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) में प्रथम स्थान जानू साहू सेजेस करतला द्वितीय स्थान गरिमा चौहान शा.उ.मा.विद्यालय नवापारा ने हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
प्रभारी प्राचार्य दुबराज सिंह राठिया ने सफल बच्चों को मोमेंटो प्रदान कर बधाई प्रेषित किया वहीं असफल विद्यार्थियों को हताश नहीं होने, अगली बार दुगुनी जोश के साथ प्रयास करने का सुझाव देकर सांत्वना पुरस्कार से नवाजा ।
उन्होंने कार्यक्रम की मेजबानी देने के लिए आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी उपाध्याय सर, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाण्डेय सर तथा जिला समन्वयक फरहाना अली मेडम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पवन काठले, गौरीशंकर निर्मलकर,शालिनी हरदा पटेल, नीलिमा पटेल, ताराचंद सोनी सेजेस करतला, मनमोहन सिंह राठिया नवापारा, संजय वर्मा रामपुर, निर्मल खाखा‌ सेंद्रीपाली, विजय कैवर्त सरगबुंदिया, तथा जे.एल बंजारे उमरेली ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!