मुख्य समाचार

रायगढ़ जिले के 50 वें कलेक्टर बने कार्तिकेया गोयल….आज किया पदभार ग्रहण..

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज चैनल सबसे तेज न्यूज 

रायगढ़ जिले के 50 वें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया पदभार ग्रहण..

 

जय जोहार इंडिया TV :- रायगढ़:- 14 अक्टूबर:- रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने शनिवार कलेक्टोरेट में जिले के 50 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलोदा बाजार व महासमुंद के पद पर भी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!