मुख्य समाचार
डिजिटल सेवाओं से सशक्त होगा राजस्व विभाग: ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ, जारी हुआ व्हाट्सएप नम्बर
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
डिजिटल सेवाओं से सशक्त होगा राजस्व विभाग: ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ, जारी हुआ व्हाट्सएप नम्बर
भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ
व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 72890-56060 पर साझा करें समस्या, होगा त्वरित निराकरण
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़, 18 फरवरी 2026/ राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। अब जमीन से जुड़े कार्यों के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। चैटबॉट सेवा के जरिए नागरिकों को जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय से संबंधित विवरण, मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा, आधार नंबर जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन, किसान किताब के लिए आवेदन तथा नामांतरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह डिजिटल व्यवस्था पारंपरिक प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए समय और श्रम दोनों की बचत सुनिश्चित करेगी।




