मुख्य समाचार
शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने आरोपी को यूपी में पकड़ा
कीदा, छत्तीसगढ़, रायगढ़

पुलिस डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने आरोपी को यूपी में पकड़ा
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *20 अप्रैल, रायगढ़।* पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी चंदू यादव को उत्तर प्रदेश के भदोही से रायगढ़ लाया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय युवती ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत 9 अप्रैल 2025 को दर्ज कराई थी।
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपी चंदू यादव से परिचय हुआ था, जब वह रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। मई 2023 से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे सम्बलपुर (ओडिशा) ले गया। अगस्त 2024 में मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया और खुद आसनसोल चला गया।




