मुख्य समाचार

प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. प्रियंका देवड़ा द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती योजना का लाईव प्रसारण

मध्यप्रदेश

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. प्रियंका देवड़ा द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती योजना का लाईव प्रसारण

अग्निवीर वायु भर्ती हेतु आवश्यक मार्गदर्शन

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज , बड़वानी 09 जुलाई 2025/जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी म.प्र. के पत्र के परिपालन में शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी में 09 जुलाई को प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. प्रियंका देवड़ा द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती योजना का लाईव प्रसारण छात्राओं को दिखाया गया। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अग्निवीर वायु भर्ती हेतु पंजीयन की प्रक्रिया बताई गई एवं भर्ती हेतु छात्राओं को आवश्यक अर्हताओं की जानकारी दी गई।

 प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया द्वारा छात्राओं को अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया। डॉ. जगदीश मुजाल्दे द्वारा छात्राओं इन्टरेक्टिव पैनल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताई एवं अग्निवीर वायु भर्ती हेतु क्रायटेरिया की जानकारी प्रदान की गई।
 इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन.एल. गुप्ता, डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा डॉ. मनोज वानखेड़े, डॉ. महेश कुमार निंगवाल, डॉ. दिनेश सोलंकी, डॉ. सुनीता भायल, मिडिया प्रभारी डॉ. इन्दु डावर, प्रो. सीमा नाईक डॉ. अंकिता पागनिस डॉ. शोभाराम वास्केल, सहित समस्त स्टॉफ एवं छात्राएँ उपस्थित रही।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!