
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
आदिवासी बेटियों ने धरमजयगढ़ क्षेत्र का बढ़ाया गौरव….
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ /धरमजयगढ़। शिक्षा और संस्कृति की नई ऊंचाइयों को छूते हुए, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरमजयगढ़ की पांच होनहार छात्राओं का चयन राष्ट्रपति भवन यात्रा हेतु हुआ।
संबंध में विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार पटेल ने बताया कि चयनित छात्राएं — छाया राठिया, बिंदेश्वरी राठिया, कविता राठिया, राजनंदिनी राठिया और रुक्मिणी राठिया — सबसे पहले एक एस्कॉर्ट शिक्षिका के साथ धरमजयगढ़ से रायपुर भेजी गईं, जहां से हवाई यात्रा द्वारा वे दिल्ली पहुंचीं।

राष्ट्रपति भवन में छात्राओं का स्वागत स्वयं महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें पेड़ों को राखी बांधने और उनकी रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
उन्होंने छात्राओं के साथ स्मृति-चित्र खिंचवाए और आशीर्वाद प्रदान किया।दिल्ली प्रवास के दौरान छात्राओं को अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति और शिक्षा से जुड़े प्रेरक पहलुओं को नजदीक से देखा।




